Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अडानी मामले में सेबी का हिंडेनबर्ग को नोटिस, कोटक बैंक आया लपेटे में

हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी का नोटिस मिलने की जानकारी दी है। उसने नोटिस पर नाराजगी जाहिर की है। हिंडनबर्ग ने कहा कि भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी को उजागर करने वालों को चुप कराने की कोशिश की जा रही है।

02 Jul 2024

अडानी मामले में सेबी का हिंडेनबर्ग को नोटिस, कोटक बैंक आया लपेटे में

अडानी का साम्राज्य हिलाने वाली अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च एक बार फिर से चर्चे में है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी को भारत के मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से नोटिस भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, सेबी ने हिंडनबर्ग को 46 पन्नों का कारण बताओ नोटिस भेजते हुए उसे कठघरे में खड़ा किया है।

बता दें की पिछले साल अपनी रिपोर्ट में हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप पर स्टॉक मैनिपुलेशन से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं सेबी की ओर से कारण बताओ नोटिस भेजे जाने के बाद हिंडनबर्ग भड़क गया। उसने सेबी पर धोखेबाजों को बचाने का आरोप मढ़ दिया है। गुस्साए हिंडनबर्ग ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि सेबी की जिम्मेदारी निवेशकों की रक्षा करना है, लेकिन वो धोखाधड़ी करने वालों को बचा रहा है।

उसने आरोप लगाया कि उनकी ओर से अडानी समूह के खिलाफ रिपोर्ट जारी किए जाने के बाद सेबी अडानी समूह को बचाने की कोशिश करने लगा। हिंडनबर्ग ने सेबी के कारण बताओ नोटिस को "बकवास" और "पूर्व निर्धारित उद्देश्य की पूर्ति के लिए मनगढ़ंत" करार दिया।

हिंडनबर्ग ने अपने ब्लॉग में भारतीय बैंक को भी इस मामले में लपेटा है। हिंडनबर्ग ने कहा कि कोटक बैंक ने एक ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर बनाया और उसकी देखरेख की। इस ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर का इस्तेमाल उसके इन्वेस्टर पार्टनर ने अडानी ग्रुप के खिलाफ दांव लगाने में किया।

हिंडनबर्ग ने कहा कि उसने इन्वेस्टर रिलेशनशिप के जरिए 41 लाख डॉलर का रेवेन्यू कमाया। वहीं अडानी के अमेरिकी बॉन्ड पर अपनी शॉर्ट पोजीशन से उसने 31,000 डॉलर की कमाई की। हालांकि उसने इन्वेस्टर कंपनी के नाम नहीं बताए। हिंडनबर्ग के इन खुलासों से निवेशकों को हैरान कर दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News